रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Rohit Sharma, Ritika: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि कैसे रितिका ने उनकी बेटी को डायनासोर की फिल्म दिखाने की कोशिश की ...
भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा बरकरार रखा है और बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में क्रमश: पहले औ ...
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा के बीच देश में राष्ट्रीय पुरस्कारों की खासी चर्चा रही. हालांकि इस तरह की चर्चा का यह पहला अवसर नहीं है. अगस्त माह के आते-आते राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को लेकर भारतीय खेल जगत में खूब आपाधाप ...
Yuvraj Trolls Rohit: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेल रत्न बनने पर फैंस के नाम शेयर वीडियो पर कमेंट करते हुए युवराज सिंह ने की टांग खींचने की कोशिश, रितिका ने दिया जवाब ...
BCCI, Rohit, Ishant, Deepti: बीसीसीआई ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चुने जाने के लिए रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को बधाई दी है, कहा, आपकी उपलब्धियों पर गर्व है ...