BCCI ने दी रोहित को खेल रत्न, इशांत और दीप्ति को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई, कहा, 'आप पर गर्व है'

BCCI, Rohit, Ishant, Deepti: बीसीसीआई ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चुने जाने के लिए रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को बधाई दी है, कहा, आपकी उपलब्धियों पर गर्व है

By भाषा | Published: August 22, 2020 01:53 PM2020-08-22T13:53:35+5:302020-08-22T13:54:22+5:30

BCCI congratulates Rohit Sharma, Ishant Sharma and Deepti Sharma for winning National Sports Awards | BCCI ने दी रोहित को खेल रत्न, इशांत और दीप्ति को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई, कहा, 'आप पर गर्व है'

रोहित शर्मा को खेल रत्न के लिए चुने जाने पर बीसीसीआई ने दी बधाई (File Pic)

googleNewsNext
Highlightsबीसीसीआई ने रोहित, इशांत और दीप्ति शर्मा को राष्ट्रीय खेल पुरस्करों के लिए चुने जाने पर दी बधाईरोहित शर्मा को खेल रत्न और इशांत और दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कारों के लिए चुना गया है

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट संस्था को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिये बधाई हो रोहित शर्मा। वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं।’’  इसमें लिखा, ‘‘हमें तुम पर गर्व है ‘हिटमैन’।’’

बीसीसीआई ने इशांत और दीप्ति को दी अर्जुन पुरस्कार के लिए बधाई

बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने जाने पर बधाई दी।  बीसीसीआई ने कहा, ‘‘हमारे सबसे सीनियर टेस्ट गेंदबाज इशांत शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिये बधाई। चैम्पियन बढ़ते रहो।''

 

बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिये बधाई। आप नयी ऊंचाईयां हासिल करना जारी रखो।’’

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 29 अगस्त को दिये जाने वाले खेल पुरस्कारों के लिये पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की जिसमें रोहित भी शामिल हैं जबकि इशांत और दीप्ति अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

Open in app