रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
ICC T20 World Cup India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 16 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें आठ बार भारत विजयी रहा है। भारत हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका है। ...
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी कई बार भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर चुके है जिसमें 2019 एकदिवसीय विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भी शामिल है। ...
IPL retention rules 2022: हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पहले 130 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन चोट से वापसी के बाद वह ऐसा नहीं कर रहे है। ...