रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND vs WI 3rd T20: भारत ने सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 गेंद में सात छक्के और एक चौके से 65 रन की पारी खेली। ...
India vs West Indies 3rd T20: आवेश खान टी20 पदार्पण करेंगे जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने कैप प्रदान की। श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़ और शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। ...
IND vs WI: ‘अनकैप्ड’ आवेश खान को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं) खिलाड़ियों पर भी मोटी बोली लगायी गयी। ...
IND vs SL Series: सीमित ओवरों के कप्तान रोहित को टेस्ट टीम की कमान मिलना तय था लेकिन राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने इसकी आधिकारिक घोषणा करके स्पष्ट कर दिया कि पहले की तरह तीनों प्रारूपों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी के हाथों में रहेगी। ...
Ind vs SL Test and t20 Series team: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई। रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ रनों से जीत दर्ज की है। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार की डेथ ओवरों की कसी गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। ऐसे में मैच के बाद रोहित शर्मा कुमार की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ ...