रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
रोहित शर्मा आज से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे टी20 सीरीज में बड़ा कारनामा कर सकते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। ...
IND vs SL: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि काफी चीजें इस पर निर्भर करती है कि हमारी टीम में अभी किस तरह का संयोजन है और हम किस तरह की पिच पर खेल रहे हैं, विरोधी कौन है और इस तरह की चीजें। ...
IND vs SL: टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की नियुक्ति से पहले सवाल उठ रहे थे कि क्या वह व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए सभी प्रारूपों में नेतृत्व करने के इच्छुक होंगे लेकिन भारतीय कप्तान ने इस पर स्पष्ट रवैया अपनाया। ...
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कैप्टेनसी पर हाल ही में बात करते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान तीनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। वॉटसन ने कहा कि विराट कोहली सुपर ह्यूमन हैं, जबकि रोहित शर्मा सहज लीडर ह ...