रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Asia Cup 2022: भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम (अभी तय होना बाकी है) के साथ है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा। भारतीय टीम 31 अगस्त को ग्रुप की तीसरी टीम क्वालीफायर के साथ भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम क्वालीफायर के ...
Asia Cup 2022: मुंबई इंडियंस के साथ रिकॉर्ड पांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने वाले रोहित ने इस साल की शुरुआत में विराट कोहली की जगह सभी प्रारूपों में भारत के पूर्णकालिक कप्तान की जिम्मेदारी संभाली है। ...
T20 World Cup 2022: भारत ने आईसीसी का आखिरी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था और अब वह इस इंतजार को समाप्त करने के लिए बेताब है। ...
one day cricket: दुनिया भर में लगातार बढ़ती टी20 लीग की वजह से क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त होता जा रहा है और शीर्ष खिलाड़ियों (बेन स्टोक्स और ट्रेंट बोल्ट) को कुछ कड़े फैसले लेने पर बाध्य होना पड़ रहा है जिससे हाल में 50 ओवर के क्रिकेट के भविष्य पर ...
टीम में सीनीयर खिलाड़ियों का विकल्प तैयार करने के मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है और हमारा उद्देश्य बेंच स्ट्रेंथ बनाना है। रोहित ने कहा कि बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हमेशा के लिए भ ...
India series 2023-2027: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चार मैचों की बजाय पांच मैचों की हो गई है। भारतीय टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। ...