रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर ने क्वालीफायर 2 में टीम की हार के बाद कहा है कि अगर आने वाले समय में इन दो खिलाड़ियों का विकल्प टीम को खोजना ही पड़ेगा। बाउचर ने कहा कि बुमराह और आर्चर के बिना मुंबई के लिए बहुत कठिन था। ...
आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मुंबई ने जब हराया तब रोहित की कप्तानी की खूब तारीफ हुई। उन्होंने जैसे गेंदबाजी में बदलाव किए और एक युवा गेंदबाज आकाश मधवाल पर जो भरोसा दिखाया उसकी खूब तारीफ हो रही है। ...
मुंबई ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से बड़ी शिकस्त दी थी। वहीं गुजरात टाइटंस सीएसके के खिलाफ की गई गलतियों से सबक लेकर वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। एक बार गुजरात ने तो दो बार मुंबई ने जी ...
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 101 रन ही बना सकी। क्वालिफायर 2 में मुंबई का सामना अब गुजरात टाइटंस से होगा। आकाश मधवाल ने 5 विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 3 खिलाड़ी ...
एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि जिस तरह से क्रुणाल, हार्दिक और बुमराह ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित किया। तिलक और नेहल की कहानी भी इनकी ही तरह देखने को मिलेगी। ...
World Test Championship 2023: रवि शास्त्री के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने 2021 में ओवल में टेस्ट मैच जीता था लेकिन उसमें तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के अलावा तत्कालीन उप कप्तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी ने अ ...