रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
आखिरी बार श्रीलंका ने दोनों देशों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला में भारत को दिसंबर 1997 में जीतने से रोका था। तब दोनों टीमों ने भारतीय धरती पर 1-1 से ड्रॉ खेला था। ...
IND vs SL: दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने भारत को रनों से हराकर सिरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच टाई हो गया था। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 208 रन ही बना सकी। ...
Rohit Sharma Half Century in 29 balls: भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया है, श्रीलंका के गेंदबाजों पर हिटमैन बल्ले से आग बरसा रहे हैं, उनके साथ क्रीज पर शुभमन गिल है, रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 ...
India vs Sri Lanka 2nd ODI Highlights: गेंदबाजों में आज सुंदर का दिन है उन्होंने तीसरा विकेट चरित असलंका का लिया, कुल मिलाकर कुलदीप यादव 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 में 30 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। श्रीलंका ने टीम इंडिया ...
Sri Lanka vs India, 2nd ODI: अगर कप्तान रोहित शर्मा आज दो रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। ...
Rohit Sharma was seen staring at Arshdeep Singh: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की 58 रनों की तेज शुरूआत के बावजूद भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच टाई हो गया। श्रीलंका का शीर्ष क्रम भारत की सटीक गें ...