रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
India vs Sri Lanka: विराट कोहली की अगुआई में भारत ने 68 टेस्ट में 40 मुकाबले जीते, जबकि 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 11 मैच ड्रॉ रहे। ...
India vs West Indies: ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के दौरान चोट के बाद सफल वापसी की थी और वह बुधवार से यहां शुरू हो रही टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहते थे। ...
IPL Mega Auction 2022: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को खरीदा। ...
IPL Mega Auction 2022: तिलक वर्मा के लिए पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर हुआ। ...