ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 291वें खिलाड़ी हैं, उन्होंने 18 अगस्त 2018 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। पंत ने अपने पहले टेस्ट मैच में अपना खाता छक्के से खोला और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 20 वर्षीय ऋषभ पंत रणजी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपना कमाल दिखा चुके हैं। ऋषभ ने वनडे क्रिकेट में 21 अक्टूबर 2018 को विंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था, उन्होंने इससे पहले टी20 क्रिकेट में 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। Read More
क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे में घायल होने के बाद उर्वशी रौतेला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। दोनों के बीच पहले सोशल मीडिया पर अनबन चल रही थी। ...
बीसीआई ने कहा, ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उसकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उसकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ...
ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कार तेज रफ्तार में सड़क पर डिवाइडर से टकराती नजर आती है। पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। ...
टीम इंडिया के खिलाफ ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। रुड़की में उनकी कार एक रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंत को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...