पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
T20 World Cup 2021: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को 24 अक्टूबर को उसके खिलाफ निर्धारित टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलना चाहिए। ...
ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वॉर्म अप मैच में खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बावजूद सिमरॉन हेटमायर को वापस बैटिंग के लिए बुलाया। ...
T20 World Cup: बाबर आजम ने 41 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये जबकि फखर जमां ने 24 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली। ...
इमरान खान साहब, आप कह रहे हैं कि विश्व क्रिकेट को भारत कंट्रोल कर रहा है. जी हां, खान साहब! निश्चित ही विश्व क्रिकेट पर भारत का नियंत्रण है और नियंत्रण उन्हीं का होता है जो नियंत्रण करने लायक होते हैं. ...