पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों के जोशिले प्रदर्शन से रविवार को यहां तस्मानियाई प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल कर पहली टी20 विश्व कप ट्राफी अपने नाम करने के लिये बेताब होगी। ...
T20 World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद कहा कि शाहीन शाह अफरीदी को 19वें ओवर में बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। ...
टी20 विश्वकप में हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खूब मजे लिए गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पूर्व पत्नी और पत्रकार रेहम खान भी इमरान खान पर मजे लेने से बाज नहीं आईं। ...
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की बार के बाद हसन अली पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर हैं। उन्हें और उनके परिवार को लेकर कई अभद्र कमेंट सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं। ...
पाकिस्तान की सेमीफाइनल में हार के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम ने टीम के खिलाड़ियों को हिदायत दी कि कोई भी नकारात्मक बात नहीं करेगा और एक-दूसरे पर अंगुली नहीं उठाएगा। ...
टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान की शिकस्त के बाद ट्विटर पर हसन अली को भारतीय ट्विटर यूजर्स का साथ मिल रहा है। हैशटैग इंडिया विद हसन अली ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था। ...
रशीद ने इंडिया पर पाकिस्तान की जीत को इस्लाम की जीत बताया था। सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की शिकस्त के बाद ट्विटर पर लोग शेख रशीद से सवाल पूछ रहे हैं कि अब पाकिस्तान की ये हार किसकी हार है? ...