पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली, जो घर पर उनकी लगातार तीसरी सीरीज जीत है। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पहली T20I बाइलेटरल सीरीज जीत भी है। ...
Australia squad for T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। ...
Under-19 World Cup: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘एक्स’ पर वर्चुअल मुलाकात की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह अनुभव बेहद महत्वपूर्ण रहा जिसमें अगली पीढ़ी को लगातार बदलते खेल में सफलता और लंबे करियर के लिए अहम जानकारियां और दृष्टिकोण मिला ...
15 फरवरी को होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कोलंबो में रिचर्ड इलिंगवर्थ और कुमार धर्मसेना ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। इस पेशे में अनुभवी धर्मसेना दुनिया भर के सबसे सम्मानित अंपायरों में से एक हैं। ...
मैच के 14वें ओवर में, बाबर ने ज़म्पा की गूगली पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की और गेंद को पूरी तरह से मिस कर दिया। गेंद उनके स्टंप्स से टकरा गई और ट्रैविस हेड के एक स्मार्ट रिव्यू से क्रीज़ पर बाबर का नर्वस खेल खत्म हो गया। ...
कंगारू टीम 169 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी तो मेजबान टीम ने उसे 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन पर रोक दिया और मुकाबले में 22 रन से जीत दर्ज की। ...
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), पीसीबी और आईसीसी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता भी है, जिसके तहत 2027 तक आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। ...
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट (www.telecomasia.net) को बताया, "वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ लाहौर से एयर लंका की फ्लाइट से कोलंबो जाने के लिए बुकिंग करा ली है।" ...