न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के फील्डर मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीमारेखा पर चला गया। इंग्लैंड को छह रन दिए गए जिससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर तक चला गया। ...
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बाउंड्री के आधार पर हरा पहली बार विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा किया था। आर्चर ने विश्व कप में 20 विकेट लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ विवादास्पद फाइनल में सुपर ओवर भी फेंका था। ...
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पिछले रविवार को मैच और सुपर ओवर दोनों टाई छूट गए थे। इसके बाद अधिक बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। ...
Bangladesh Cricket team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीलंका पहुंच गई है, जहां वह 26 जुलाई से 31 अगस्त के बीच तीन वनडे मैच खेलेगी ...