न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
T20 World Cup: पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना गुरुवार को अबु धाबी में न्यूजीलैंड से होगा। अंतिम ग्रुप मैच में हार के दौरान जेसन रॉय को पिंडली में चोट लगी थी। ...
T20 World Cup: पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को होगा। यानी 10 को इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड और 11 को पाकिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी। ...
T20 World Cup: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों का मजबूत टीमों के खिलाफ रन बनाने में असफल रहना टीम के टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने का मुख्य कारण रहा। ...
T20 World Cup: टीम इंडिया के साथ करोड़ों भारतीय अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे थे। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, जिससे भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। ...