Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे में भारी निवेश कर रही है। ...
हिंदुस्तान को विश्व राजनीति के पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की पीएम नरेंद्र मोदी की कूटनीति को सफल बनाने में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल कमाल की भूमिका अदा कर रहे हैं. वास्तव में ये दोनों हिंदुस्तान के दो अनमोल रत् ...
लंबे समय से देश में जातीय जनगणना की मांग हो रही है। कुछ राजनीतिक दल और राजनेता इसे लेकर लगातार मुखर भी रहे हैं। राजनीतिक दलों का कहना है कि इससे दलित, पिछड़ों की सही संख्या मालूम चलेगी और उन्हें तभी उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। ...
जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, ‘‘बढ़ती जनसंख्या और जनसंख्या असंतुलन एक टाइम बम है और जब यह फटेगा तो यह शहरों और गांवों में गृह युद्ध की ओर ले जायेगा। ...
अहमदाबाद में पीएम मोदी के बारे मे बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि ‘‘हम अपने इतिहास के पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग का अध्ययन करते थे। अब से तीसरी या चौथी पीढ़ी बाद हमारी आने वाली पीढ़िय ...
18 फरवरी को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन की सरकार में सभी मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझते थे और कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं समझता था। ...
Kuno National Park: भारत में अंतिम चीते की मृत्यु वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी और इस प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। ...