Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद यह पत्र आया है कि बजट पेश करमे से पहले विज्ञापनों पर खर्च बुनियादी ढ़ाचे पर खर्च से ज्यादा क्यों है। ...
इस साल पाकिस्तान में एशिया कप प्रस्तावित है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह टूर्नामेंट किसी अन्य देश में कराया जाना चाहिए क्योंकि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। अब आफरीदी ने कहा है कि वह वह भारत ...
लोकसभा में कांग्रेस की अगुवाई करने वाले अधीररंजन चौधरी ने कहा कि मोदी जी और उनकी सरकार का प्लॉन है कि वो सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाएं। ...
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल लिखता है कि निकट भविष्य में भाजपा एक ऐसे देश में निर्णायक भूमिका निभाएगी जिसकी मदद के बिना बढ़ती चीनी शक्ति को संतुलित करने के अमेरिकी प्रयास विफल हो सकते हैं। ...
जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने राज्य के कई अधिकारियों को दोषी ठहराया था। ...
दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने बड़े चाव से गोल गप्पे का स्वाद लिया। इसके अलाव दोनों नेताओं ने लस्सी और आम पन्ना को सेवन किया। ...
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा को 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही कहा कि खेड़ा न्यायिक अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र होंगे। ...