लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : नई दिल्लीः बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16-17 जनवरी को, विधानसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

भारत : लोकसभा चुनाव 2024ः 160 सीट पर फोकस, जनवरी में 11 राज्यों की यात्रा करेंगे अमित शाह, जानें

भारत : लोकसभा चुनाव 2024ः इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश!, बीजेपी और सपा में सियासी संघर्ष तेज 

भारत : गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- उनकी बातें हमेशा मुझे रहेगी याद

भारत : 'लव जेहाद' का इस्तेमाल हिंदुओं के बीच भय फैलाने के लिए! संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

क्रिकेट : Rishabh Pant Accident: पंत की स्थिति में अब काफी सुधार, मां सरोज और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में, फोटो ने दी फैंस को राहत

भारत : राहुल गांधी बोले- बीजेपी-आरएसएस मेरे लिए गुरु की तरह

विश्व : पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया, विश्व के कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

भारत : पीएम मोदी ने ऋषभ पंत की मां से की बात, क्रिकेटर के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

भारत : ऋषभ पंत के लिए पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं