लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : 77th Independence Day 2023: उज्ज्वल भविष्य के साथ एक ‘नए भारत’ का आश्वासन, सशस्त्र बलों के तीनों अंगों और पुलिस गार्ड ने दी सलामी, स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां, जानिए

कारोबार : Vishwakarma Yojana: 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा योजना’ की शुरुआत, बढ़ई, राजमिस्त्री और सुनार की आजीविका बढ़ाया जाएगा, कैसे उठा सकते हैं फायदा

भारत : 77th Independence Day 2023: बदलाव का वादा मुझे यहां ले आया, मेरा प्रदर्शन एक बार फिर यहां ले आया, पीएम  मोदी ने कहा- फिर से आऊंगा और अगले साल राष्ट्र को संबोधित करूंगा

कारोबार : 77th Independence Day 2023: अमेरिका-भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और व्यापक, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा- तब और भी गहरे हो जाते हैं जब दोनों देश...

ज़रा हटके : PM Modi Independence Day: सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफा पहने नजर आए पीएम मोदी, 2014 से लेकर 2023 तक

टेकमेनिया : Independence Day 2023: पीएम मोदी ने 6G प्लान को लेकर की बड़ी घोषणा, जानें क्या है 6G और कैसे यह 5G से है अलग?

भारत : Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से इस कार्यकाल का आखिरी संबोधन किया

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से की सुप्रीम कोर्ट की तारीफ, चीफ जस्टिस ने जोड़े हाथ

भारत : पीएम मोदी की भाई-भतीजावाद की आलोचना पर सुप्रिया सुले का पलटवार, अमित शाह के पुराने बयान को किया याद

भारत : पीएम मोदी के अगले स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा