लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : Digital India project: डिजिटल इंडिया परियोजना पर खर्च होंगे 14,903 करोड़, रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, 32,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जानें कैबिनेट की मुख्य बातें

कारोबार : PM e-Bus Sewa: 100 शहरों में 10000 नई इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा, 57613 करोड़ आवंटित, 3 लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरों को कवर, जानें टॉप प्वाइंट

भारत : विश्वकर्मा योजना और 100 शहरों में ई-बस चलाने की योजना को मंजूरी मिली, मोदी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला

भारत : नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर जयराम रमेश ने कहा, मोदी चाहे जितने हमले नेहरू पर करें, उनकी विरासत को नहीं मिटा पाएंगे

भारत : जन्मदिन के मौके पर केजरीवाल को आई मनीष सिसोदिया की याद, कहा- मुझे उनकी याद आती है, वो झूठे मामले में जेल में हैं

भारत : स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, खुद बता दिया

भारत : Independence Day: लाल किले से महिला सशक्तिकरण पर बोले पीएम मोदी, बेटियों पर कही ये बात

भारत : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथिः प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने ‘सदैव अटैल’ जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत : कभी लगाती थीं विरोध में नारे! अब मोदी सरकार के समर्थन में आईं JNU की पूर्व छात्र नेता

भारत : Bindeshwar Pathak: जानें कौन थे बिंदेश्वर पाठक, 1970 में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस की स्थापना, जानिए