लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पीएम मोदी के अगले स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

भारत : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित रहे मल्लिकार्जुन खड़गे, नहीं सुना पीएम मोदी का भाषण, कांग्रेस ने बताया कारण

भारत : पीएम ने विपक्ष पर बोला हमला, स्वतंत्रता दिवस भाषण में की 2024 की बात, जानें मोदी ने क्या-क्या कहा

भारत : भारत माता हर भारतीय की आवाज़ हैं राहुल गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मणिपुर पर की बात, बोले- ‘देश मणिपुर के लोगों के साथ है’

भारत : ब्लॉग: कर्तव्य पालन से ही सार्थक होगी आजादी

भारत : पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण को बताया तीन पाप, इनसे छुटकारा पाने का किया आह्वान

भारत : पारंपरिक कारिगरों के लिए अगले महीने शुरू होगी 'विश्वकर्मा योजना'; पीएम मोदी ने की घोषणा, 15,000 करोड़ रुपए होंगे आवंटन

भारत : आज हमारे पास लोकतंत्र, जनसंख्या और विविधता है: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

भारत : स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से मणिपुर पर बोले पीएम मोदी- भारत राज्य के लोगों के साथ खड़ा है, देखें वीडियो