लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश : MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने; राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को बताया भ्रष्टाचार की कैपिटल तो पीएम ने कहा- कांग्रेस आई, तबाही लाई

बिहार : Bihar Politics News: यादव सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना में, 40000 लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे!, लोकसभा चुनाव 2024 पर बीजेपी की नजर

भारत : Owaisi on BJP | कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी , सुनिए भाषण की 5 बड़ी बातें

राजस्थान : Assembly Elections 2023: नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कर्नाटक में बजरंगबली के नारे लगाए, सरकार कांग्रेस की बन गई, अशोक गहलोत का सीधा हमला

भारत : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा -'जब तक बहादुर जवान सीमाओं पर खड़े हैं, भारत सुरक्षित', सैनिकों के साथ मनाई दिवाली

भारत : Diwali 2023: सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, खास लुक में आए नजर

पूजा पाठ : Ayodhya Deepotsav 2023: दीपोत्सव 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्वलित, भगवान श्रीराम की जन्‍मस्‍थली अयोध्या में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’, देखें फोटो

बिदेशी सिनेमा : Grammy Awards 2024: मोटे अनाज के फायदों पर प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से लिखा गया गीत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित, यहां देखें लिस्ट

भारत : Grammy Awards 2024: पीएम मोदी पर फिल्माए गए गाने का चला जादू, 'एबंडेंस इन मिलेट्स' गाना ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट

भारत : Cash For Query: लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट मोदी-अडानी के गठजोड़ का परिणाम है, महुआ मोइत्रा ने लगाया गंभीर आरोप