Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Kanchanjunga Express Accident: इस घटना ने ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई रेलवे की टक्कर-रोधी प्रणाली, "कवच" की अनुपस्थिति को उजागर किया। ...
PM MODI visit UP-Bihar: पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री 18 जून को शाम लगभग पांच बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। ...
Budget 2024-25 Live Updates: भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन और पिछले दो कार्यकाल में नीतियों की सफलता इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आधार तैयार करेगी। ...
जब उनसे पूछा गया कि क्या कनाडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बैठक के लिए आमंत्रित करेगा, तो ट्रूडो ने कहा कि वह इस शिखर सम्मेलन के बारे में तभी कुछ कह सकते हैं जब कनाडा राष्ट्रपति बन जाएगा। ...
मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने के बाद प्रसारित होने वाला पहला एपिसोड होगा। पीएम मोदी के आधिकारिक पेज से बताया गया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 30 जून को 'मन की बात' साझा करेंगे। ...
2006 में सांसदों को 16 हजार रुपये सैलरी मिलती थी और 2009 में इसे बढ़ाकर 50 हजार किया गया। पहली बार 2018 में सांसदों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ। 2018 में इसे बढ़ाकर बेसिक सैलरी एक लाख की गई। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई केंद्रीय मंत्रियों को 50 कृषि विज्ञान केंद्रों का दौरा करके किसानों और अधिकारियों से बातचीत करने के लिए भी तैनात किया है, जो खेती के ज्ञान के प्रसार के लिए जिला-स्तरीय केंद्र हैं। ...