Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
यात्रा द्विपक्षीय संबंधों, क्वाड समूह की शिखर बैठक, संयुक्त राष्ट्र में उनके उद्बोधन के अलावा इसलिए भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बन गई है कि इस नंवबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति तथा इस बार रिपब्लिकन पार्टी ...
पन्नू की याचिका पर अमेरिकी कोर्ट ने भारत सरकार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय बिजनेसमैन निखिल गुप्ता से 21 दिनों के भीतर इन सभी से जवाब मांगा है। ...
PM Modi in J&K LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती है।" ...
Kisan Credit Guarantee Fund: इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रिसीट (ई-एनडब्ल्यूआर) के बदले वित्तपोषण का काम सरकारी प्रयासों के बावजूद संतोषजनक स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा था। ...
J&K Elections 2024 Phase 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12:00 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद दोपहर 3:00 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ...
One Nation One Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका सीधा सा मतलब है कि एक ही शेड्यूल में केंद्र और राज्यों के चुनावों को एक बार में करा दिया जाए। ...