Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Mahila Samman Saving Certificate 2023: वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और निजी क्षेत्र के पात्र बैंकों को महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 को लागू करने और इसकी बिक्री करने की अनुमति दे दी है। ...
National Mission Sickle Cell Anaemia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वह ‘राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन’ की शुरुआत करेंगे। ...
Goods and Services Tax GST: माल एवं सेवा कर 2017 में पेश किया गया था, उस समय मासिक जीएसटी राजस्व 85,000 से 95,000 करोड़ रुपये था। वह बढ़कर अब 1.50 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है और इसमें वृद्धि जारी है। ...
भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच मेट्रो परिसर में प्रवेश करने के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। ...
प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मेट्रो की सवारी की। उन्होंने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। ...
बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में पसमांदा मुसलमानों पर दिये भाषण का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को कम से कम प्रधानमंत्री मोदी को गंभीरता से सुनना चाहिए और पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन भवनों की आधारशिला रखने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की। ...