लाइव न्यूज़ :

'आतंकवाद के कारण किसी भाजपा नेता की जान नहीं गई', राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बोले सिद्धारमैया

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 16:54 IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद पर पीएम मोदी के बयानों की आलोचना की और कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने 'आतंकी हमले में कभी अपनी जान नहीं गंवाई' है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने कहा- भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने 'आतंकी हमले में कभी अपनी जान नहीं गंवाई'सीएम बोले - इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे कई कांग्रेस नेता आतंकवादी हमलों में मारे गएकर्नाटक के नवनिर्वाचित सीएम ने कहा- जब तक भाजपा है, समाज में अमन-चैन नहीं रहेगा

बेंगलुरु: देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी भाजपा नेता की जान नहीं गई है। दरअसल, कर्नाटक के नए सीएम प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की आलोचना कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे पार्टी नेताओं की हत्या के बावजूद कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करती है। 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने आतंकवाद पर पीएम मोदी के बयानों की आलोचना की और कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने 'आतंकी हमले में कभी अपनी जान नहीं गंवाई' है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद की बात करते हैं, आतंकवाद के कारण भाजपा के किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। भाजपा कहती है कि हम आतंकवाद का समर्थन करते हैं, लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे कई कांग्रेस नेता आतंकवादी हमलों में मारे गए।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, उन्होंने लिखा, “राजीव गांधी और इंदिरा गांधी आतंकवाद के शिकार थे। कांग्रेस शुरू से ही लोगों की शांति को नष्ट करने वाले आतंकवाद को खत्म करने के लिए लड़ रही है। सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

सिद्धारमैया ने कहा कि नफरत की राजनीति को खत्म करना ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है, समाज में अमन-चैन नहीं रहेगा। देश के कई हिस्सों में गरीब, दलित और पिछड़े लोग चिंता में जी रहे हैं। लोकतंत्र के विकेंद्रीकरण की शुरुआत करने के लिए राजीव गांधी की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि 'वर्तमान प्रधानमंत्री और नेहरू, जो लोकतंत्र के संस्थापक थे, की तुलना नहीं की जा सकती।

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार