लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट को “शिव शक्ति“ और चंद्रयान-2 प्वाइंट को “तिरंगा“ नाम दिया, देखें 8 वीडियो

भारत : पीएम ने 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की, कहा- चंद्रयान-3 जहां लैंड किया उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा

भारत : इसरो के कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों के सामने भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- मेरे ऊपर बेसब्री हावी थी, आपसे मिलने को बेचैन था

भारत : बेंगलुरुः पीएम मोदी ने एचएएल हवाई अड्डे के बाहर 'जय विज्ञान जय अनुसंधान' का लगाया नारा, कहा- मैं खुद को रोक नहीं सका...

भारत : पीएम मोदी 26 अगस्त को इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाएंगे जश्न

विश्व : ग्रीस की राष्ट्रपति सकेलारोपोउलू ने पीएम मोदी को द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया, देखें वीडियो

बिहार : लालू यादव की जमानत को लेकर सियासत तेज, सीएम नीतीश ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-राजद प्रमुख को परेशान किया जा रहा

भारत : ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी ने एक अज्ञात सैनिक की कब्र पर दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

भारत : Video: पहलीबार एथेंस पहुंचे मोदी का हुआ भव्य स्वागत, बजाए गए ढोल, लगाए गए नारे, पीएम ने वीडियो किया शेयर

भारत : पीएम मोदी कल इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने जाएंगे बेंगलुरु, यात्रा के मद्देनजर इन मार्गों पर आवाजाही पर लगाई गई रोक, देखें