Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Amroha Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अमरोहा में चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी कहते हैं, ''यूपी में एक बार फिर दो राजकुमारों वाली फिल्म की शूटिंग चल रही है जो पहले ही रिजेक्ट हो चुकी है. हर बार ये लोग यूपी की जनता से वोट मांगने निकलते हैं'' ...
समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने शुक्रवार को 2024 के आम चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही चुनावी रैली की जमकर आलोचना की। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिचुर ब्रदर्स के उस प्रयास की सराहना की है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के ऐतिहासिक भाषण को गीतों में ढाला है और उसे लाखों राम भक्तों को समर्पित किया है। ...
शिवसेना शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले दशक में किये शासन के दौरान देश में हुई प्रगति पर जोर देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ...
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब न हो सकी। ...