Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Pm Modi IN Bihar: वर्तमान में 26 देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। न्यू नालंदा विश्वविद्यालय परिसर के बारे में नया नालंदा विश्वविद्यालय परिसर जो पारंपरिक और आधुनिक वास्तुशिल्प तत्वों को सहजता से एकीकृत करता है। ...
PM Modi in Bihar, Nalanda University Inauguration Live: नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। ...
हर साल 21 जून को दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकजुट होती है। यह वैश्विक घटना योग की प्राचीन भारतीय प्रथा और शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहरे प्रभाव को पहचानती है। ...
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पहल है। तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक राशि प्राप्त होती है। ...
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के पहले वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कई सवाल पूछे हैं और आरोप लगाए हैं। ...
राहुल गांधी ने हिंदी में एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीट परीक्षा घोटाले के कारण 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने के मुद्दे पर अपनी खासियत के अनुसार चुप हैं। ...