Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Parliament Session 2024 Live: कांग्रेस 2014, 2019 और 2024 में 100 सीट को भी पार नहीं पा सके। कांग्रेस 2014 में 44 सीट, 2019 में 52 और 2024 में 99 सीट आ गई। ...
Parliament Session 2024 Live: पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत के लोग निराश हो चुके थे। इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी है। ...
19 से 25 जून के बीच भाजपा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ को छोड़कर, 78 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा की। ...
Bihar Rajya Sabha Bypoll: एनडीए के सभी साथी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार, सभी लोगों के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। ...
लोकसभा में अल्पसंख्यकों, नीट विवाद और अग्निपथ योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को अध्यक्ष के आदेश पर संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। ...