लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : NDA Meeting: समान नागरिक संहिता पर रार!, एनडीए गठबंधन और भाजपा महासचिव के साथ नड्डा की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

कारोबार : Maharashtra News: पुणे और ठाणे में मेट्रो रेल, चुनावी साल में महाराष्ट्र पर तोहफे की बारिश!, जानें खर्च और रूट

भारत : Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, 'हिंदुओं की सुरक्षा का दिया आश्वासन'

विश्व : इटली की पीएम मेलोनी ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, मोदी के साथ शेयर की फोटो, भारतीय प्रधानमंत्री ने भी किया रिप्लाई

भारत : राहुल गांधी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था पर विवाद, रक्षा मंत्रालय ने दी ये सफाई

भारत : 78th Independence Day: 100000 युवा पॉलिटिक्स में आएं, कोई राजनीतिक संबंध नहीं हो, माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची कभी राजनीति नहीं किए हो...

भारत : PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: हॉकी टीम ने पीएम को स्टिक भेंट की, मनु से पिस्टल के बारे में पूछते रहे प्रधानमंत्री, देखें वीडियो

कारोबार : India's July oil imports: चीन के बाद भारत, रूस से 2.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोयला भी बेचा!

भारत : Independence Day: बिहार में 12 लाख, महाराष्ट्र में 2.5 लाख और झारखंड में 35000 पदों पर भर्ती जल्द, पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप गुजरात में बनेगी, जानें किस राज्य ने क्या तोहफा दिया...

भारत : Independence Day: बहुत हो गया..., वर्ष 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान की धरती पर हो, प्रधानमंत्री मोदी ने विजेता खिलाड़ी को दी बधाई