Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पीएम मोदी ने कहा कि MIGA और MAGA मिलकर समृद्धि के लिए एक बड़ी साझेदारी बन गए हैं। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की, जहां नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों को ...
ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और अमेरिका भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं और इसे सबसे बड़े व्यापार मार्गों में से एक बताया। ...
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का समर्थन करने के लिए अमेरिका में दोषी ठहराया गया था और वह मुंबई हमलों में कथित भूमिका के लिए भारत में वांछित है। ...
पीएम मोदी ने यहां युद्ध विराम को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ट्रंप जो प्रयास कर रहे हैं, मैं उनका समर्थन करता हूं। ...
PM Modi US Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुलाकात करने वाले चौथे विदेशी नेता हैं। ...
PM Modi US Visit: विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों के बीच “भारत-अमेरिका संबंधों, नवाचार, जैव प्रौद्योगिकी और भविष्य को आकार देने में उद्यमिता की भूमिका पर गहन चर्चा हुई।” ...
PM Modi US Visit: ट्रंप के इस कदम से अमेरिका और उसके साझेदारों तथा प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच व्यापक आर्थिक गतिरोध पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। ...