ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंंद केजरीवाल के न पहुंचने की चर्चा थी, तो दूसरी ओर एक एतिहासिक झण यह भी था कि मंच पर राज्य की भाजपा सरकारों के तीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश जोशी और बाबूलाल गौर ...
ममता ने ट्वीट किया ‘‘सेमीफाइनल से साबित होता है कि सभी राज्यों में भाजपा कहीं भी नहीं है। यह, 2019 में होने जा रहे फाइनल मैच का असली लोकतांत्रिक संकेत है। लोकतंत्र में अंतत: जनता ही हमेशा ‘मैन ऑफ द मैच’ होती है।’’ ...
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बैठक मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। ...
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगायी जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे। ...
अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर साल साल जिस तरह से तृणमूल का कुसाशन चला है इसके खिलाफ भाजपा ने हर मंडल और जिले में आवाज उठाई है उससे ममता बनर्जी डरी हुई हैं। ...
40 लाख लोगों के नाम एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट में नहीं है। लेकिन अभी तक सिर्फ करीब सात लाख लोगों ने ही असम की नागरिकता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन और भारतीय नागरिकता के दावे वाले संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। ...
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के प्रयासों के तहत अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष की पार्टियों की मेगा रैली बुलाई है। ...