ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘हमने 20 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव सौंप दिया। इसे 27 जनवरी को विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।’’ विधानसभा ने पिछले वर्ष सितम्बर में एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। ...
बसु ने कहा कि टीएमसी वालों ने सीएए का विरोध करने के लिए लोगों को 500-500 रुपये दिया और पैसा नहीं मिलने पर उन लोगों ने विरोध बंद कर दिया। बसु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले महीने एक विरोधी सीएए रैली में उठाए गए 'सीएए सीए ची ची' (सीएए सीएए, शर ...
उन्होंने कहा कि आसमान में भले ही एक चांद चमकता हो, लेकिन दुनिया में देश को चमकाने के लिए बंगाल कई चांद दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, केशव चंद्र , विपीन चंद्र, बंकिम चंद्र, ईश्वर चंद्र ऐसे दर्जनों चंद्र हैं, जिन्होंने देश ...
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, "सीएए का विरोध सरासर मूर्खतापूर्ण है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसके प्रावधानों को पढ़ा तक नहीं है। उन्हें इसके प्रावधानों की समझ ही नहीं है। ये प्रदर्शनकारी यह भी नह ...
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र बोस ने केंद्र से आग्रह किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत मुस्लिमों को भी नागरिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को मुद्दे पर एक लिखित स्पष्टीकरण जारी कर ...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनपीआर की कवायद को ‘‘खतरनाक खेल’’ करार देते हुए कहा कि माता-पिता के जन्मस्थान का विवरण मांगने वाला फॉर्म कुछ और नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के क्रियान्वयन का पूर्व संकेत है। ...
माकपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि येचुरी का 2005 और 2017 के बीच राज्यसभा सदस्य के तौर पर शानदार रिकॉर्ड रहा है और पार्टी उन्हें अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में नामित करना चाहती है। ...