ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
IT Raids TMC MLA: अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बायरन बिस्वास के आवास पर छापेमारी के दौरान 70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम वहां क्यों रखी गई थी।’’ ...
राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय गठबंधन दलों की बैठक में बनर्जी ने कहा कि अनुभवी खड़गे इस प्रतिष्ठित पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। हालाँकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय गठबंधन के आगामी चुनाव जीतने के बाद लिया जाना चाहिए। ...
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी समझ में आ गया है कि उनमें अकेले भाजपा से लड़ने की क्षमता नहीं है। ...
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का बकाया जारी करने के मामलों पर चर्चा के लिए 20 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। ...
Cash-For-Query Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘धन लेकर सवाल पूछने’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने के फैसले की निंदा की और इस कदम को देश के संसदीय लोकतंत्र के साथ ...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नृत्य करने पर टिप्पणी करने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना की। ...