मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय हाईकमान लेगा। हाईकमान में सभी नेता है, कमेटी है, सोनिया गांधी हैं, राहुल गांधी हैं। मैं कर्नाटक में सीएम उम्मीदवार नहीं हूं, मेरे पास तो ये पावर है कि मैं राज्यों में सीएम नियुक्त करूंगा। ...
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं ...
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नाम हैं लेकिन सचिन पायलट का नाम सूची में शामिल नहीं है। ...
बेंगलुरु: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस ...
शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से साल 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। साल 1985, 1990 और 2000 में वे विधायक भी रह चुके हैं। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के कोलार में आयोजित जय भारत रैली में कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच चुनाव बाद मुख्यमंत्री बनने के लिए की जा रही खेमेबंदी बंद होनी चाहिए, पार्टी नेता इसके बजाय आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को बेलगावी जिले के अथानी सीट से टिकट दिया गया है। ...