कोलकाता अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। करीब 400 साल पुराने इस शहर को क्षेत्रफल के मामले में नई दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। ब्रिटिश राज के समय लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर था। यह शहर भारत की राजधानी भी रहा है। इस शहर को सिटी ऑफ ज्वॉय तो कहा ही जाता है। साथ ही इसे सिटी ऑफ पैलेसेज, सिटी ऑफ प्रोसेसन्स और कल्चरल कैपिटल ऑफ इन्डिया भी कहा जाता है। यात्रियों के मामले में हावड़ा स्टेशन देश के किसी भी अन्य ट्रेन स्टेशन की तुलना में अधिक व्यस्त है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता शहर की पहचान है। इस तरह का पुल देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। Read More
पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया। ...
पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार सितंबर को पूर्वी बर्द्धमान जिले के जमालपुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर व्यक्ति करीब 45 हजार रु कीमत का मोबाइल फोन गलती से छोड़ आया था। दुकान के काउंटर पर पड़े फोन को 22 साल के एक व्यक्ति ने चुरा लिया। ...
65 साल से अधिक उम्र के पार्टी सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई है। उत्तर कोलकाता सीट से लोकसभा सदस्य 67 वर्षीय सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वह यहीं (कोलकाता) से ही निम्न सदन में अपने साथी सदस्यों से समन्वय करेंगे। ...
भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) कोलकाता के प्रोफेसर रे ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है, न ही वह कभी महाराष्ट्र के पुणे स्थित भीमा कोरेगांव स्मारक गए हैं। ...
मुख्यमंत्री से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक सितंबर को मनाए जाने वाले पुलिस दिवस को ध्यान में रखते हुए ममता ने ''आपको नमन, पुलिस दिवस, आपको नमन'' गीत लिखा। राज्य की सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों की राज्यमंत्री इंद्राणी सेन ने यह गीत गाया ...
चार दशकों तक उनके साथ मेरे जुड़ाव के दौरान मतभेद जारी रहे. हालांकि संसद में नहीं लेकिन विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों में रहते हुए मुझे डब्ल्यूटीओ के गठन और भारत द्वारा डंकल ड्राफ्ट के समर्थन के लिए बातचीत करने के लिए वाणिज्य मंत्री के रूप में उनका ...
वेंटिलेटर पर रखे जाने से पहले उन्होंने उनसे मिराती से 'कटहल' लाने को कहा था। अभिजीत कोलकाता से मिराती गए और तीन अगस्त को 25 किलोग्राम का कटहल लेकर ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गये। ...
पश्चिम बंगाल में सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा क्योंकि पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू है। महीने के आखिरी दिन में ज्यादातर लोग घर के भीतर ही रहे और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं। ...