Kirti Azad (कीर्ति आजाद) Latest Breaking News Headlines, भूपेन हाजरिका की ताज़ा खबर, Information, Pictures, Articles, Videos Lokmat News Hindi

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद

Kirti azad, Latest Hindi News

कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद ( Kirtivardhan Bhagwat Jha Azad)है। कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 में बिहार के पूर्णिया में हुआ था। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। ये भारत के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक नेता हैं। 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सात टेस्ट मैच और 25 वनेड मैच 1980 से 1986 तक खेले हैं। कीर्ति आजाद ने क्रिकेट कमेंट्री भी की है। इन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी। बीजेपी के टिकट पर 1998 में कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा जिले से सांसद बनें। कीर्ति आजाद दरभंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2015 में कीर्ति आजाद ने बीजेपी छोड़ा था। 18 फरवरी 2019 को कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Read More