अरब सागर के तट पर बसा हुआ भारतीय राज्य। केरल सामाजिक विकास के सूचकांकों में देश के अग्रणी राज्यों में है। राजधानी तिरुवअनन्दपुरम समेत राज्य में कुल 14 ज़िले हैं। साल 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या करीब 3.48 करोड़ है। मलयालम और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषाएँ हैं। राज्य सरकार की वेबसाइट http://kerala.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, नफरत से भारत के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोज़गारी में एक संबंध है। ...
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 11वां दिन है। सुबह में यात्रा केरल के हरिपाद से शुरू हुई। सुबह 13 किलोमीटर के बाद शाम के चरण में भारत जोड़ो यात्रा 7.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ...
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक का दौरा करने के बाद कहा कि यह ब्रेस्ट मिल्क बैंक कई माताओं और बच्चों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो रहा है। इसलिए सरकार जल्द ही तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में भी ऐसे बैंक खोलेगी। ...
केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि तीन साल पहले कन्नूर में मेरी जान लेने की कोशिश की गई थी। पुलिस को केस दर्ज करने से किसने रोका? गृह विभाग किसके पास था? आप राज्यपाल के कार्यालय को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ...
कांग्रेस पार्टी ने केरल में तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। इन पर कोल्लम जिले में एक दुकानदार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए चंदा देने के लिए उससे जोर-जबर्दस्ती करने और धमकाने के आरोप हैं। दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई ...
पुलिस विभाग को एक अनोखा विचार सूझा। पुलिसकर्मी यहां केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित कंबुमेट्टू पुलिस थाने के आसपास सांपों के प्रतिरूप (रबर से बना नकली सांप) का इस्तेमाल बंदरों को डराने के लिए करते हैं। यह तरकीब अब तक सफल रही है। ...
तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन गुजारने के बाद कांग्रेस नेता बुधवार को यात्रा के तहत कोल्लम जिले में पहुंचेंगे। शिवगिरि मठ में राहुल गांधी ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया। ...