कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) वरिष्ठ वकील और राजनेता हैं। उन्हें भारत के सबसे शीर्ष चुनिंदा वकीलों में से एक माना जाता है। वह लंबे समय तक कांग्रेस के भी सदस्य रहे और यूपीए शासन में केंद्रीय मंत्री भी रहे। हालांकि, कपिल सिब्बल ने मई 2022 को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता हीरा लाल सिब्बल भी एक प्रसिद्ध वकील थे। सिब्बल ने दिल्ली सेंट जॉन्स हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से बी.ए. किया और विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा सदस्य बने। वह दिल्ली के चांदनी चौक से 2004 और 2009 में दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीतने में सफल रहे। Read More
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव किया गया है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता खुशबू सुंदर के उस बयान के लिए मंगलवार को उनकी आलोचना की जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' का समर्थन किया है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से "अलग करने" की खुलकर वकालत कर रही है। ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'चुप्पी' पर शनिवार को सवाल उठाए। ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के "मन की बात" सुनने का अनुरोध किया ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को तदर्थ (एड-हॉक) शिक्षकों का प्रचलन खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा के पेशे का अवमूल्यन नहीं किया जाना चाहिए। ...
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि 'इंसाफ के सिपाही' प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। ...