जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया। नड्डा ने कहा, राहुल गांधी के बयान ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। ...
Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को हो रही है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में कुल 68 सीट है। ...
Himachal Election Result 2022: हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। ...
भाजपाः बैठक की शुरुआत पांच दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान वाले दिन दोपहर ढाई बजे होगी और इसका समापन अगले दिन शाम चार बजे होगा। ...
दो दशकों से अधिक समय से राज्य पर भाजपा के नियंत्रण का गढ़ माना जाने वाला गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) भी दौड़ में हैं। ...