Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बागी बन सकते हैं किंगमेकर, सत्ताधारी दल को कांग्रेस दे रही है बराबर की टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 10:20 AM2022-12-08T10:20:24+5:302022-12-08T10:28:07+5:30

Himachal Election Result 2022: हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

Himachal pradesh Election Result 2022 ongress BJP rebels become kingmakers Congress equal competition ruling party 32-32 seats, 4 independents  | Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बागी बन सकते हैं किंगमेकर, सत्ताधारी दल को कांग्रेस दे रही है बराबर की टक्कर

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (सुबह 10 बजे) से यह जानकारी मिली है।

Highlightsनिर्वाचन आयोग की वेबसाइट (सुबह 10 बजे) से यह जानकारी मिली है।हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 32, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (सुबह 10 बजे) से यह जानकारी मिली है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बागी किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं। चार निर्दलीयों में से 3 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी हैं। एबीपी न्यूज के अनुसार चार निर्दलीयों में से 3 भाजपा के बागी नेता हैं। चैनल के अनुसार भाजपा शुरुआती रुझान देखकर इन बागियों से सम्पर्क साधना शुरू कर चुकी है।

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।

सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दरंग से भाजपा के पूरन चंद, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरगता के पुत्र चेतन बरगता, मंडी सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा हैं। किन्नौर से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी शामिल हैं।

Web Title: Himachal pradesh Election Result 2022 ongress BJP rebels become kingmakers Congress equal competition ruling party 32-32 seats, 4 independents 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे