त्रिपुरा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव, नड्डा, शाह और सीएम योगी की बैठक, यूपी निकाय चुनावों पर भी चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2022 09:56 PM2022-12-13T21:56:13+5:302022-12-13T21:57:27+5:30

त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Tripura and Karnataka assembly elections 2023 bjp JP Nadda Amit Shah and CM Yogi Adityanath hold meeting UP civic elections discussed | त्रिपुरा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव, नड्डा, शाह और सीएम योगी की बैठक, यूपी निकाय चुनावों पर भी चर्चा

उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे।

Highlightsबी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं ने त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। 

Web Title: Tripura and Karnataka assembly elections 2023 bjp JP Nadda Amit Shah and CM Yogi Adityanath hold meeting UP civic elections discussed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे