Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल सरकार के मंत्री रामलाल मारकांडा और सुरेश भारद्वाज हारे
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 03:59 PM2022-12-08T15:59:21+5:302022-12-08T16:00:38+5:30
Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को हो रही है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में कुल 68 सीट है।
Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामलाल मारकांडा को लाहौल स्पीति सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने 1616 मतों से बृहस्पतिवार को हरा दिया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी से मौजूदा कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह से हार गए हैं।
HP polls: State minister Suresh Bhardwaj loses to sitting Congress MLA Anirudh Singh from Kasumpti
— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2022
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को हो रही है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में कुल 68 सीट है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने 12 सीट जीत ली है, जबकि 27 पर बढ़त बनाए हुए है। आयोग के अनुसार, भाजपा 11 सीट जीत चुकी है और 15 पर आगे चल रही है।
HP assembly polls: State minister Ram Lal Markanda loses from Lahaul and Spiti
— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी सीट से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ने हराया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनिरुद्ध सिंह ने 8,655 मतों के अंतर से यह जीत हासिल की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को शिमला (शहरी) निर्वाचन क्षेत्र से कसुम्पटी में स्थानांतरित किया गया था। सुरेश भारद्वाज निवर्तमान विधानसभा में शिमला (शहरी) सीट से विधायक थे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित परिणाम में देहरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,500 से अधिक वोट से हरा दिया है। सिंह ने राजेश शर्मा को 3,877 वोट से हराया। निर्दलीय विधायक सिंह 12 नवंबर को हुए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था।