जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, "बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए एक नारा तय किया है: 'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार'। भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। ...
नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा कि सूबे के हर जिले, ब्लाक और गांव स्तर पर महिला मतदाताओं को केंद्र में रखकर हर वर्ग तक पहुंचने का अलग-अलग अभियान चलाएं, ताकि राज्य में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। ...
एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर करेंगे कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी महासचिव पद छोड़ा। मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महासचिव का पद छोड़ दिया है । ...
Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। ...
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक राजधानी स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में शुरू हुई। ...