झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर-दिसंबर के महीने में चुनाव होंगे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार राज्य में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला था। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) यानी दोनों दल इस बार चुनाव अलग लड़ रहे हैं। भाजपा ने 37 और आजसू ने 5 सीट पर कब्जा किया।