इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
Dinesh Karthik all-time IPL XI: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी सर्वश्रेष्ठ आईपीएल इलेवन चुनी है लेकिन उसमें क्यों नहीं दी धोनी को जगह, खुद किया खुलासा ...
कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया की सभी खेल गतिविधियां रूक गयी हैं और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर को होने वाले 2020 टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी स्थगित होने का खतरा बना हुआ है... ...
ब्रावो ने कहा कि सीएसके की तरफ से खेलते हुए वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे और इसका पूरा श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता है... ...