इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2020, KKR, MI: कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के यूएई में छह दिनों की अतिरिक्त क्वारंटाइन अवधि में रहना होगा, फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से की हस्तक्षेप की मांग ...
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए फिनिशर की भूमिका निभाने को तैयार हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने खेल को विस्तार देने में मदद मिलेगी ...
Jason Roy, Daniel Sams, Delhi Capitals: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय के चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं, दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह डेनियल सैम्स को मौका दिया है ...
Top News: जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। गैर बीजेपी शासित राज्य इस बैठक में राजस्व में हुए नुकसान का मुद्दा उठा सकते हैं। आईपीएल के लिए यूएई पहुंची टीमें भी आज से अभ्यास शुरू कर देंगी। ...
भारत में कोरोना वायरस के 67 हजार 151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर बुधवार (26 अगस्त) को 32.34 लाख हो गए। मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59 हजार 449 हो गई है। ...
विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी छह दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए गुरुवार से तीन हफ्ते का ट्रेनिंग शिविर शुरू करेगी... ...