इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)FOLLOW
Indian national developmental inclusive alliance (india), Latest Hindi News
लोकसभा चुनाव 2024 रोचक होगा। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा। आज बेंगलुरु में 26 राजनीतिक दलों द्वारा घोषित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ के पीछे यही भावना है। Read More
गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ‘इंडिया’ की पहली जनसभा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी तथा जातीय जनगणना के मुद्दे को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। ...
द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में दावा किया था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद से ही भाजपा स्टालिन के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है। भाजपा के निशाने पर खास तौर से कांग्रेस है। ...
राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी। ...
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है। श्रीनेत ने कहा है कि भाजपा से हमें राष्ट्रवाद, सनातन धर्म और आजादी के आंदोलन में योगदान पर प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। ...
DMK नेता पोनमुडी का दिया गया एक बयान सुर्खियों में हैं जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि I.N.D.I.A गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म के लिए हुआ है। इसे लेकर बीजेपी हमलावर है। ...
पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा, आप सभी लोकसभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह के तहत चुनाव लड़ेगी। ...