Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की हालत काफी खराब हैं। कई नेता दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। ...
मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलो को लेकर सरकार के मंत्री परेशान है। लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने ऐसे सरकारी आवास की डिमांड रख दी जिसको लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। ...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस बंगाल में उनकी दया के भरोसे नहीं है। ...
हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। ...
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया। ...